संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 12 Jun 2026 12:49 PM IST

उपभोक्ताओं के सवालों का एकसमान जवाब देने के लिए बिजली निगम ने 40 सामान्य प्रश्नों और उनके उत्तरों की एफएक्यू बुकलेट अधिकारियों को उपलब्ध कराई है। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि तयशुदा जवाब तो मिल रहे हैं, लेकिन कई मामलों में उनकी वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।


Power Department Trains Officials With 40 Standard Answers for Consumer Queries

बिजली (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

 सावधान। अगर आप विद्युत निगम के कार्यालय में अपनी कोई समस्या लेकर जा रहे हैं तो मानसिक रूप से तैयार होकर जाएं। वहां किसी भी समस्या का जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक से एक ही जवाब मिलेगा। कारण उन्हें निगम मुख्यालय से 40 सवालों की एक बुकलेट थमा दी गई है, इसमें सवाल और उनके उत्तर शामिल हैं, जिन्हें अधिकारियों को इन दिनों रटाया जा रहा है। इससे अब उपभोक्ता को मिलने वाले जवाब में कोई अंतर नहीं आएगा, भले ही उसकी समस्या का समाधान हो या न हो।





 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *