एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई। इससे आगरा जिले के करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों ने सत्यापन प्रक्रिया के लिए बार-बार चेतावनी दी थी।


विभागीय निर्देशों के अनुसार मियाद पूरी होते ही ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का डाटा होल्ड पर डाला जा रहा है, जिससे प्रभावित उपभोक्ता अब न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके साथ ही वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गैस एजेंसियों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे बिना सत्यापन वाले खातों में रिफिल जारी न करें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *