गोंडा में बर्तन व्यापारी की हत्या को लेकर मृतक व्यापारी के पुत्र ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है और न्याय की मांग की है। पत्र को एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ का पर्यायवाची बन गया है, जिसके निशाने पर ‘पीडीए’ है।

अगर कहीं कोई भी ‘धर्म-न्याय’ में विश्वास करनेवाला है तो इस क्रूर हत्या का संज्ञान ले अन्यथा पीडीए समाज मिलजुलकर अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेगा। भाजपा में ‘निषाद’ को ‘विषाद‘ के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

पत्र में मृतक विनोद साहनी के पुत्र ने पत्र में वारदात में पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने की बात कही है और अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की अपील की है।

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर मंत्री नाराज, अफसरों पर भड़के

विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़क उठे। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। साथ ही कई अन्य मामले में नाराजगी जताई। यहां पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बंद कमरे में डीएम व एसपी के साथ मंत्री बैठक कर रहे हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें