जालौन — उरई कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव के पास गुरुवार को बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार थे।

जानकारी के अनुसार, श्री राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर की यह वैन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण वैन सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

वैन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी छात्र-छात्राओं को वैन से बाहर निकाला।

इस हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *