जागरण संवाददाता, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसा पट्टी गांव में कुएं में उतरकर पंपिंग सेट का पंखा ठीक करने के बाद बाहर निकल रहे मिस्त्री समेत दो लोग रस्सी टूटने से कुएं में गिर गए। इस दौरान कुएं के अंदर बनी करी भी टूट गई, जिससे दोनों गहरे पानी में समा गए।

ग्रामीणों के अनुसार कुएं में डूबने से दोनों की मौत हो गई। सोसा पट्टी गांव निवासी बिंदु यादव के पंपिंग सेट में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए केराकत कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी मिस्त्री कन्हैया चौहान पहुंचे थे। उनके साथ बिंदु यादव का 24 वर्षीय पुत्र शिवबालक भी कुएं में उतरकर मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहा था।

पंखा ठीक करने के बाद दोनों रस्से के सहारे बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सा टूट गया और दोनों कुएं के अंदर बनी करी पर जा गिरे। करी टूटने से दोनों पानी में डूब गए। दोनों को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



Source link