Three Bullet motorcycles found running with modified silencers and no number plates fined 63000 rupees in Jhan

वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चल रही तीन बुलेट पर कार्रवाई की गई। टी आई देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर पकड़ी गईं इन बुलेट पर कुल 63,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।


नंदनपुरा में पकड़ी गई बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट नहीं थी। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। वाहन को 24,000 रुपये में सीज किया गया। इसी तरह जेल चौराहे पर पकड़ी गई दूसरी बुलेट में पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इस बुलेट को 23,000 रुपये में सीज किया गया।

वहीं, आरटीओ तिराहे पर पकड़ी गई तीसरी बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट नहीं मिली। इस वाहन का 16,000 रुपये का चालान किया गया। सी यू ट्रैफिक मुकेश सिंह के मुताबिक तीनों वाहनों पर कुल 63,000 रुपये की कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें