नारायणपुर छंगा गांव में 16 अप्रैल को हुए बवाल के बाद से अब तक गांव में तनावपूर्ण माहौल है। यहां की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। रविवार को सांसद रुचिवीरा को गांव पहुंचना था लेकिन पुलिस द्वारा रोक लिए जाने से वह नहीं पहुंच सकीं। इससे समर्थकों को निराश होना पड़ा तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

गांव में सपा सांसद रुचि वीरा के आने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। स्योहारा मार्ग के पास बैरिकेडिंग लगाई गई थी। रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात थे। सांसद का अपराह्न 3:00 बजे  शरीफ नगर पहुंचने का भी कार्यक्रम था। इस बीच कार्यकर्ताओं को पता चला कि पुलिस ने सांसद को मुरादाबाद में ही रोक लिया है।

इधर, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के घर और आंबेडकर पार्क पर पुलिस पहरा दे रही है। गांव की गलियों में सन्नाटा है। हालांकि कुछ ग्रामीण खेतों में गेहूं की फसल काटते और गहाई करते दिखे। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं।  

16 अप्रैल को गांव में भाजपा नेता के जन्मदिन पर आंबेडकर पार्क के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी गांव छोड़कर चले गए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों  एफआईआर की विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Thakurdwara Unrest: Silence Descends Lanes of Narayanpur Chhanga; SP MP Barred from Entering Village

सांसद रुचि वीरा को पुलिस ने गांव जाने से रोका
– फोटो : संवाद


आजाद समाज पार्टी के लोग भी नहीं पहुंचे

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी गांव में आने वाले थे लेकिन वे भी नहीं आए। गांव के राजेश कश्यप और उदय पाल सिंह का कहना है कि उनको घटना की जानकारी अगले दिन सुबह को मिली थी।  अब गांव में शांति है और लोग अपने-अपने काम में जुट गए हैं।


Thakurdwara Unrest: Silence Descends Lanes of Narayanpur Chhanga; SP MP Barred from Entering Village

ठाकुरद्वारा की गलियों में छाया सन्नाटा
– फोटो : संवाद


सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने दर्ज की दूसरे पक्ष की रिपोर्ट : नवाब जान

 सपा विधायक नवाब जान खां ने गांव नारायणपुर छंगा में आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की निंदा की है। आरोप लगाया  कि आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का विरोध करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने पहले अनुसूचित जाति वर्ग की ओर से आरोपियों के खिलाफ दर्ज की थी, लेकिन अब भाजपा समर्थक की तहरीर पर पुलिस ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सपा विधायक ने कहा है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने भाजपा समर्थक की ओर से गलत रिपोर्ट दर्ज की है। इस रिपोर्ट को पुलिस को निरस्त करना चाहिए। पुलिस को पहले दर्ज की गई रिपोर्ट के तहत नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।


Thakurdwara Unrest: Silence Descends Lanes of Narayanpur Chhanga; SP MP Barred from Entering Village

गांव में तैनात पुलिस
– फोटो : संवाद


घटना के बाद स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष विवेचना कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए गांव में फोर्स तैनात है। अन्य किसी प्रकार की शिकायतें नहीं मिली हैं। – सतपाल अंतिल एसएसपी मुरादाबाद


Thakurdwara Unrest: Silence Descends Lanes of Narayanpur Chhanga; SP MP Barred from Entering Village

सांसद रुचिवीरा को गांव की जानकारी देते एसपी सिटी रणविजय सिंह
– फोटो : संवाद


ठाकुरद्वारा जा रहीं सांसद रुचिवीरा को पुलिस ने रोका, बोलीं- आज नहीं तो कल जाऊंगी

 सांसद रुचिवीरा ने ठाकुरद्वारा की घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना बताने वालों को पुलिस खदेड़ रही है। रविवार को ठाकुरद्वारा जा रहीं सांसद को पुलिस ने आवास पर ही रोक लिया।

सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रुचिवीरा ने कहा कि वह ठाकुरद्वारा में घायलों का हाल चाल लेने के लिए जाने वाली हैं। फोटो देखने से पता चला कि कई लोगों को पीटा गया है। उनका खून बहा है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। इस मामले में परेशान लोगों से बातचीत कर वह अधिकारियों से जानकारी करेंगी।

बोलीं, उनके ठाकुरद्वारा जाने से किसी को क्या खतरा हो सकता है। वह कोई भड़कांऊ भाषण नहीं देने जा रही हैं। घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। वहां घटना बताने पर पुलिस लोगों को खदेड़ रही है। यदि पुलिस ठाकुरद्वारा जाने से रोक रही है तो आज नहीं तो कल जाउंगी। भाजपा हर बात में पुलिस को आगे कर देती है।  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *