ताजमहल का दीदार करने के लिए देश-दुनिया से आए पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पश्चिमी और पूर्वी प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। टिकट विंडो से लेकर सुरक्षा जांच से गुजरकर मुख्य परिसर में प्रवेश करने में सैलानियों को आधा घंटे से भी अधिक का समय लगा। पर्यटकों की भीड़ के चलते सामान जमा कराने वाले लॉकर रूम पर भी सैलानियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पर्यटकों की एकाएक बढ़ी संख्या के कारण दोपहर होते-होते पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग पूरी तरह से फुल हो गई। पार्किंग में जगह न मिलने पर कई सैलानियों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे ही पार्क करके ताज की ओर रुख करना पड़ा।






ताज में हरियाणा से आए बच्चे को बंदर ने काटा


ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हरियाणा के एक परिवार का भ्रमण का सपना अधूरा रह गया। मेहमानखाने के पास छह साल के बेटे अयांश पर बंदर ने हमला कर दिया। उसके हाथ को काटकर जख्मी कर दिया। बच्चे के चीखने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और घटना की जानकारी सीआईएसएफ के जवानों को दी। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार को भी ताजमहल परिसर में एक पर्यटक को बंदर ने काटकर घायल कर दिया था। बरसात में ताजमहल में बंदर आक्रामक हो गए हैं। आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें