Diwali 2026: Sky turns multi-colored with fireworks; Goddess Lakshmi and Lord Ganesha worshipped

पूजन करती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

दीपावली का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात को जब आतिशबाजी शुरू हुई तो पूरा आसमान सतंरगी रोशनी से भर गया। साथ ही लोग एक-दूसरे को दीपोत्सव की बधाई देते रहे। बड़े-बच्चे और महिलाएं साथ में फुलझड़ियां छुड़ाकर प्रसन्न होते रहे। प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।




दीपावली पर दिन भर लोगों ने पूजा की सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी की। जगह-जगह फूलों की दुकानें लगी रहीं। शाम को मुहूर्त पर माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया गया। उसके बाद आतिशबाजी के साथ पर्व के उल्लास का दौर शुरू हो गया। लोगों ने अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल, ब्रेड, मिठाई आदि सामग्री वितरित की।



Source link