फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव में गुरुवार को गौकशी की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा। यहां से करीब 10 किलो मांस जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रह

.

गुरुवार को पुलिस को गांव में मांस रखे होने की खबर मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस बजरंग दल के लोगों के साथ हैदर और नसीम के घर पहुंची। तलाशी के दौरान घर से करीब 10 किलो से ज्यादा मांस मिला। इसमें करीब दो किलो पका हुआ और लगभग तीन किलो कटा हुआ मांस बताया गया है। इसके अलावा एक जबड़ा भी मिला। पुलिस ने मांस समेत अन्य सामग्री जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

खबर मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित दीक्षित, सह संयोजक रितेश सोनी, प्रखंड मंत्री भगवान दास सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने गांव में कई संभावित जगहों और कुछ लोगों के घरों पर भी छापा मारा।

सूचना पर खागा के सीओ भी धाता थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। धाता के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जब्त मांस के दो नमूने सील कर जांच के लिए मथुरा की गोवंश प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मांस किस पशु का है।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट लिखी जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ कई जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मांस कहां से लाया गया और कहां काटा गया। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें