स्ट्रीट लाइट के खंभों से मवेशियों को बांधने वाले पशुपालकों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने पशुपालकों से कहा है कि बारिश में खंभों में करंट दौड़ने का खतरा है। पीवीसी पाइप और पेंट किया गया है लेकिन तार टूटने या अन्य किसी वजह से करंट आ सकता है। इसलिए पशुओं को न बांधें।

मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम ने कहा कि बरसात के दौरान पोल और उसके आसपास की जमीन में नमी होने के कारण करंट की चपेट में आने का खतरा रहता है। विद्युतरोधी पेंट के साथ पीवीसी कवर करने के बाद भी करंट दौड़ सकता है।

ज्यादातर मामलों में बिजली केबल टूटने पर तार खंभे के संपर्क में आ जाता है। यदि कोई व्यक्ति विद्युत पोल से पशु बांधता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी विद्युत पोल, स्ट्रीट लाइट या तार में खराबी, चिंगारी अथवा करंट की आशंका दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *