जिस पिता की अंगुली थामकर बेटी ने चलना शुरू किया। वही पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। लाड़-प्यार से पाली बेटी को अपने ही हाथों से गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए।

पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो संतानों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नाैकरी करता है। बेटी लविश्का (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी। फोन पर बात करते देखकर पिता को शक हो गया था। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांट दिया तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लाैटी। तब तक पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। बुधवार को वह बेटी को लेकर थाने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट में बयान होने बाकी थे।

 




Daughter Murder: Father Kills 17-Year-Old Daughter Over Love Affair, Attacks Her With Axe and Strangles Her

घर पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया था। दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था।

 


Daughter Murder: Father Kills 17-Year-Old Daughter Over Love Affair, Attacks Her With Axe and Strangles Her

आरोपी पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नहीं था कोई पछतावा

बेटी की हत्या का पिता को कोई पछतावा नहीं रहा। उसका कहना था कि बेटी की वजह से बदनामी हो गई थी। गांव में लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे। इससे वो परेशान था। बेटी ने दोस्ती के चक्कर में घर की इज्जत का ध्यान नहीं दिया। वो बहुत गुस्से में था, उसे जो समझ आया कर दिया। जेल चला जाए तो भी अफसोस नहीं है।

 


Daughter Murder: Father Kills 17-Year-Old Daughter Over Love Affair, Attacks Her With Axe and Strangles Her

पुलिस की गाड़ी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बेटी का शव देख तड़प उठी मां

घर लाैटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं…बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने  बताया कि बेटी की हत्या के बाद पिता ने थाने आकर खुद ही जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। 

 


Daughter Murder: Father Kills 17-Year-Old Daughter Over Love Affair, Attacks Her With Axe and Strangles Her

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मां को लोगों ने संभाला

जानकारी पर पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस को शव बेड पर पड़ा मिला। आरोपी की पत्नी भी आ चुकी थी। वह फूट-फूटकर रोए जा रही थी। एक तरफ बेटी छिन गई, दूसरी तरफ पति भी जेल जाएगा। मां को किसी तरह लोगों ने संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से बांका भी बरामद कर लिया। उसे कब्जे में लिया गया है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *