उत्तर प्रदेश के कई जिलो में इन दिनों भीषण ठंड कोहरे का सितम जारी है, इसी बीच स्कूली बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध नगर में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यानी अब गौतम बुद्ध नगर में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों प्रचंड ठंड पड़ रही है, ठंड की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. ठंड का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर न पड़े, इसके लिए प्रशासन चिंतित नजर आ रहा है. गौतम बुद्ध नगर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आगामी 15 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. शासन की तरफ से जारी सूचना में आदेश का कड़ाई से पालन कराने की बात भी कही गई है.

नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश

बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की ओर से जारी नोटिफिकेश के मुताबिक, “गौतम बुद्ध नगर में घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड (सीबीएसई/ आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 08 तक) में दिनांक 15.01.2026 तक अवकाश रहेगा. उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाये.

यूपी में जारी है सर्दी और कोहरे का कहर

आपको बता दें कि उत्तर भारत में जनवरी के दूसरे सप्ताह भी भीषण ठंड का कहर लगातार जारी है. लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी यूपी में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई देगा. जबकि पूर्वी यूपी में सर्द हवाओं का असर पूरी तरह दिखेगा. सर्द हवाओं और सुबह शाम कोहरे के चलते ज्यादातर शहरों का तापमान गिर रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी में प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम करेगी कांग्रेस, मंडल स्तर की है तैयारी



Source link