सुरियावां। लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने रविवार को जिले के अलग-अलग सात स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं परखीं। हर व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचें, इस पर जोर दिया।
शासन के निर्देश पर प्रयागराज मंडल से एसआरएम टीम के डॉ. आरबी यादव, डॉ. रत्नेश कुमार ने पीएचसी महजूदा, करियाव, हरिहरपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालीपुर, बहराइची, अभिया का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी टीम ने कुढ़वा उप केंद्र का निरीक्षण करके वहां की स्थिति देखी। केंद्रों पर मिली खामियां, सुविधाएं और संचालित योजना की रिपोर्ट कंपाइल करके शासन को टीम द्वारा रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसी के आधार पर जिले की रैकिंग तय होती है। सुरियावां अधीक्षक डॉ. आनंद स्वरूप के साथ टीम ने महजूदा का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां परिसर में गार्डन, साफ-सफाई देखकर हर्ष व्यक्त की। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अभिलेखों का गहन समीक्षा की। दूसरी टीम के डॉ. आजाद अहमद, डॉ. आरपी सिंह ने कुढ़वा केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर सुरियावां अधीक्षक डॉ. आनंद स्वरूप, डिप्टी सीएमओ अंबरीश सिंह, डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. मनोज चौहान, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
