कालपी (जालौन)

वुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के पटरी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को नगर पालिका परिषद कालपी में अधिशासी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पटरी व्यापारियों के शुल्क जमा कर लंम्बित लाइसेंसों का शीघ्र नवीनीकरण कराने की मांग की गई।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा पटरी व्यापारियों से प्रतिवर्ष 125 रुपये का लाइसेंस शुल्क लिया जाता है, लेकिन काफी समय से लाइसेंसों का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि जब व्यापारी लाइसेंस नवीनीकरण की जानकारी लेने नगर पालिका पहुंचे तो संबंधित राजस्व निरीक्षक (आरआई) ने लाइसेंस न बनने की बात कहते हैं ।इस पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि सभी पात्र पटरी व्यापारियों के लाइसेंस तत्काल नवीनीकृत किए जाएं तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल, श्रवण कुमार गुप्ता, सुनील पाटकर, आशीष गुप्ता, सौरभ सैनी, चंदन पटवा, अमर, समीर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *