Last Updated:
Meerut Latest News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां अवैध संबंधों के शक ने एक पति को इस कदर गुस्से में ला दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की चोटी काट दी. आरोप है कि पति ने पत्नी पर तेजाब डालने की कोशिश भी की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. किसी तरह महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी.
बाल कटे हुए लेकर थाने पहुंची महिला.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने वालों में कलर करवा लिया तो गुस्साए पति ने उसके बाल काट दिए. वहीं पत्नी का कहना है कि पति अवैध संबंधों को लेकर शक करता था. आरोप है कि उसने पत्नी पर तेजाब डालने की भी कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की. महिला ने किसी तरह डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया. इसके बाद महिला अपनी कटी चोटी लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
यह दिलचस्प मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. महिला ने पति के अलावा सास, जेठ और देवर के खिलाफ भी शिकायत दी है. दरअसल, श्यामनगर की रहने वाली युवती का निकाह करीब 4 साल पहले समर गार्डन के रहने वाले रिहान से हुआ था. महिला का आरोप है कि पति काफी समय से उस पर अवैध संबंधों का शक करता है. इसी बात को लेकर उसे परेशान करता है.
परिवार के साथ मिलकर काटी चोटी
शनिवार को महिला ने अपने बालों में कलर लगाया था. इससे नाराज होकर रिहान ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी चोटी काट दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और तेजाब डालने की कोशिश की. पीड़िता ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया.
कटी हुई चोटी लेकर महिला पहुंची थाने
इसके बाद शनिवार शाम हुमा अपनी कटी हुई चोटी लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची. उसने पुलिस को पूरी घटना बताई और कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है जिसके बाद अब दोनों पक्षों के आरोपी की जांच की जा रही है.
About the Author

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…
