लखीमपुर में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फंदे से लटके मिले। बुधवार दोपहर को प्रेमिका की मां सर्वे करने गई थी। नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। उसने प्रेमी को फोन करके घर में बुलाया। जिसके बाद दोनों ने रस्सी से फंदा बनाया। इसके बाद दोनों फंदे से लटक गए।

.

प्रेमिका की मौसी एक घंटे बाद घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बड़ी बहन को फोन किया। इसके बाद खिड़की की जाली खोलकर देखा तो दोनों फंदे पर लटके थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर मैलानी थाना क्षेत्र का है।

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले।

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले।

अब जानिए पूरा मामला

बांकेगंज कस्बे में 17 साल की लड़की अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती थी। उसके माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। इसकी वजह से पिता लखीमपुर में मां से अलग रहते हैं। मां अपनी इकलौती बेटी के साथ मायके में रहती हैं। वह शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह चुनाव से जुड़े काम के लिए बाहर गई थीं। बेटी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

बेटी का अपने घर से करीब 1 किलोमीटर दूर रहने वाले बृजेश कुमार उर्फ राकेश (21) पुत्र हिमांशु से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर वह घर में अकेली थी। उसने फोन करके प्रेमी राकेश को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी।

कुछ देर बाद मौसी को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बड़ी बहन को फोन करके बुलाया।

प्रेमिका की मौसी एक घंटे बाद घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रेमिका की मौसी एक घंटे बाद घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मां बोलीं- बेटी का पता नहीं चल रहा था

प्रेमिका की मां ने बताया- मेरे पास छोटी बहन का फोन आया था। उसने बताया कि लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा है। उसने पूछा कि क्या बेटी मेरे साथ है। इस पर मैंने मना कर दिया। उस समय मैं बीएलओ के तौर पर सर्वे का काम कर रही थी।

मां ने बताया कि घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचीं। पड़ोसियों ने खिड़की की जाली काटकर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था और बेटी के गले में भी फंदा लगा था। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

नाबालिक प्रेमिका का पड़ोसी गांव के लड़के से 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

नाबालिक प्रेमिका का पड़ोसी गांव के लड़के से 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मैलानी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्रेमी बृजेश कुमार स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

प्रेमी-प्रेमिका का मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रेमी-प्रेमिका का मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मैलानी थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक और युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही जाति और समुदाय के थे। उनके बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

——————–

यह भी पढ़िए –

गाजीपुर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:गेट पर बाहर से ताला लगा था, घर के अंदर मिले लहुलूहान शव

गाजीपुर में बुधवार सुबह 8 बजे महिला और उसकी 8 साल की बेटी के शव घर के अंदर मिले। दोनों दोनों का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। घटना के समय घर में मां-बेटी अकेली थीं। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

अभी अभी की खबरें