
मृतक राजन की बदहवास मां यशोदा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad77ebb5a5f5f7c0f06187e”,”slug”:”fatehpur-three-teenagers-drown-in-a-pond-during-an-idol-immersion-widespread-grief-ensues-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक राजन की बदहवास मां यशोदा
– फोटो : अमर उजाला
मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को गहराई में चले जाने से तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। हादसा से त्योहार पर गांव में मातम छा गया। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची है। खागा कोतवाली के बैजूपुर उर्फ खुशियारीपुर मजरे कटोघन से मूर्ति विसर्जन को गांव किनारे तालाब लेकर पहुंचे थे। विसर्जन के बाद ग्रामीण स्नान करने लगे। इसी दौरान गांव के ही आदित्य (16), राजन (17) और अभिमन्यु (17) व दो अन्य लड़के गहराई में चले जाने से डूब गए। हादसा देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। तीन की हालत नाजुक देख सीएससी हरदो लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। सीओ रवि सिंह ने बताया गांव से मूर्तियां नौबस्ता घाट जानी थी लेकिन ग्रामीण तालाब लेकर गए वहीं हादसा हुआ है।