
गौरी शंकर अवस्थी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a3d3c7d078182d0a0084ec6″,”slug”:”road-accident-in-fatehpur-bjp-leader-died-after-car-collision-former-district-secretary-injured-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर में भीषण हादसा: तेरहवीं संस्कार से लौटते समय कार की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, पूर्व जिला मंत्री घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गौरी शंकर अवस्थी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बुधवार रात बाइक सवार भाजपा नेताओं को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिरनई गांव निवासी गौरीशंकर अवस्थी (70) भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। वह अमौली निवासी पूर्व भाजपा जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के साथ रात नौ बजे बाइक से बडिगवा गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से घर आ रहे थे।
बिजौली मोड़ के पास अमौली से आ रही कार की टक्कर से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार छोड़कर सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को कानपुर रेफर किया। कानपुर हैलट में इलाज दौरान गौरीशंकर अवस्थी की मौत हो गई। बाइक चालक गौरीशंकर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई थी।