
कोमल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a81d27b956791df3403ee3a”,”slug”:”saying-i-am-taking-my-wife-to-another-hospital-he-took-her-to-the-forest-and-murdered-her-2026-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फरेबी पति का कातिलाना चेहरा: ‘पत्नी को लेकर दूसरे अस्पताल जा रहा हूं…’, बोलकर ले गया जंगल, फिर खेला खूनी खेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोमल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
बीते शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर में पति की पिटाई से घायल हुई महिला को 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पहुंचे पति ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने का झांसा देकर मंगोलापुर के जंगलों में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की। मृतका की बहन की शिकायत पर पति और देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया।
लखनऊ के नाका क्षेत्र के बिरहाना निवासी कोमल (36) की शादी 17 साल पहले देहात क्षेत्र के कनेहटा निवासी सत्यपाल यादव से हुई थी। सत्यपाल गांव में ही मिठाई बेचने का काम करता है। दोनों के चार बच्चे हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ वर्ष पहले सत्यपाल की नजदीकियां बड़े भाई की साली शशी से हो गई थीं। इस पर वह शशी को अपने साथ ही घर पर रखने लगा था। इससे नाराज होकर काेमल अपने सबसे छोटे बच्चे को लेकर संडीला चली गई थीं। वहीं किराये पर कमरा लेकर एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने लगी थीं। बच्चों से मिलने के लिए वह कनेहटा आती-जाती रहती थीं।