फतेहपुर सीकरी। अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्र बंधुओं द्वारा बड़ी बगीची मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहण कर महाराज अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती का आयोजन किया गया।


समाज वयोवृद्ध श्री शिवनारायण गोयल को अग्र पिता के रूप में शाल ओढ़ाकर उनका सम्मानित किया। उन्हें रामायण, बेंत, स्मृति चित्र आदि भेंट की गई। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, अंजुल गोयल, पंकज गर्ग, त्रिलोक चंद मित्तल, विनोद सांमरिया, अशोक सिंघल, गोविंद गोयल, शील मित्तल, हनी गोयल, मनीष बंसल, गौरव गर्ग, राहुल घाटी, मदन गोपाल गर्ग, अमित सिंघानिया, अर्पित कसेरे, मनोज सिंघल, सुरेश चंद मंगल, संजय राज आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें