फिरोजाबाद। मक्खनपुर से बाइक पर सवार होकर सोमवार शाम 5 बजे फिरोजाबाद लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायल को जिला सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिय
.
थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी मनीष दुबे (40) पुत्र सत्यनारायण दुबे मक्खनपुर स्थित ओके ग्लास से बाइक से फिरोजाबाद लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में मनीष दुबे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मनीष दुबे की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में मनीष दुबे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
