हाथरस के सादाबाद के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिले। शुरुआती जानकारी में धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही एसपी हाथरस समेत पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
#Hathras #ViralVideo #Crime #Police #DynamiteNews | Dynamite News Hindi
