Innocent child murdered by maternal uncle and aunt youth returning home for Diwali dies in accident

ब्रज की बड़ी खबरें।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में तीन साल की मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। मासूम को मामा-मामी ने ही माैत के घाट उतारा था। मां की माैत के बाद मासूम ननिहाल में नाना-नानी के साथ रह रही थी। मथुरा में जूस की मशीन में शाॅल फंसने से युवक की माैत हो गई। घंटों यु्वक का शव पड़ा रहा। बाद में राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैनपुरी में दिवाली पर घर लाैट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे में युवक की माैत हो गई। वहीं आगरा में कोचिंग में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस को शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कोचिंग में शिक्षक का खून से सना शव मिला था। वहीं, गाजियाबाद धमाके बाद मथुरा में हाई अलर्ट है। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


यूपी: मामी ने मारकर संदूक में छिपाई लाश, दो दिन बाद मामा ने ठिकाने लगाया; इसलिए किया तीन साल की मासूम का कत्ल

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन साल की राधिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सगे मामा दीपक और मामी पूजा को गिरफ्तार किया है। प्लॉट खरीदने के विवाद में दोनों ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया था…पढ़ें पूरी खबर

कोचिंग हत्याकांड: शिक्षक का रेता गला, माैत के बाद ब्लैक बोर्ड पर लिखा ये शब्द; इसलिए की बेरहमी से हत्या

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में स्थित कोचिंग में गणित शिक्षक को बुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही सोमवार रात ही हत्या का अंदेशा जताया गया है…पढ़ें पूरी खबर

दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत

मैनपुरी के भोगांव में दिवाली पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया…पढ़ें पूरी खबर

दिवाली पर भयानक हादसा: गले में डली शाॅल बन गई माैत, जिस तहर गई युवक की जान; दृश्य देख कांप गए लोग

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सुरीर -मांट रोड पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप दर्दनाक हादसे में गन्ना जूस मशीन की शाफ्ट में गले में पड़ी शाॅल फंसने से एक युवक की मौत हो गई। घंटों युवक का शव इस हाल में पड़ा रहा…पढ़ें पूरी खबर

गाजियाबाद धमाके के बाद मथुरा में हाई अलर्ट: बाॅर्डर पर वाहनों की चेकिंग, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा

गाजियाबाद में पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ चेक पॉइंटों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है…पढ़ें पूरी खबर

 



Source link