Banda: Two-year-old child killed after being hit by a motorcycle; three others injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

थाना चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे में उसकी दादी व बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महोखर निवासी सुनील कुमार (35) और कलुआ (40) बाइक से महोखर से चिल्ला की ओर जा रहे थे।




शाम को पपरेंदा बस स्टैंड के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही जनकदुलारी (61) और उनके दो वर्षीय पौत्र दिव्यांश से जा टकराई। जनकदुलारी अपने पौत्र के साथ दुकान पर जा रही थी। टक्कर से दोनों दूर छिटककर गिर गए। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। चारों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांश दो भाइयों में छोटा था। पिता राहुल सिंह छतरपुर में ट्रक चालक हैं। हादसे के बाद मां शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है।



Source link