अंबेडकर नगर जिले के भियांव ब्लॉक के मीरपुर भिटौरा दक्षिण में बारिश और चक्रवाती हवा से किसानों का पककर तैयार धान खेतों में गिर गया। किसान फसल की हालत देखकर चिंतित हैं।
.
किसान आद्या प्रसाद यादव, चंदन यादव और अजय यादव ने बताया कि बारिश और चक्रवाती हवा से धान गिरा है। खेतों में कई किसानों की फसल पककर तैयार थी।

आद्या प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ बीघा खेत में धान लगाया था। इसमें दो बोरी खाद और अन्य खाद डालकर रोपाई की थी। फसल गिरने से किसान चिंतित हैं।
धान बांदीपुर मार्ग पर चैनपुर के पास भिटौरा दक्षिण, मीरपुर में गिरा हुआ दिखाई दिया। किसानों ने शासन-प्रशासन से उनकी स्थिति पर ध्यान देने की मांग की है।
