अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं से नवविवाहिताओं सहित सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। वह निषाद राज चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित अयोध्या मंडल की बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान की समीक्षा कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। महिला कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं को सूची में शामिल कराने के लिए उनके परिवारों से संपर्क करें और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दें।

बैठक में प्रदेश मंत्री मध्य प्रदेश प्रमिला यादव, क्षेत्र उपाध्यक्ष बसंती सिंह, जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी, एकता भटनागर, नीलम जायसवाल, बिंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



Source link