कासगंज के सोरोंजी में दो दिन से निरंतर हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्राम बसूपुरा में देर रात बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। यह मकान पूरन पुत्र मूलचंद का है। देर रात अचानक दीवार गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीवार के गिरने से मलबा पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद और सचिन के घर की ओर भी जा गिरा, जिससे उनके यहां भी नुकसान हुआ।


मकान की दीवार के मलबे में घर में रखा जरूरी सामान दब गया।  मलबे के नीचे एक मोटरसाइकिल, साइकिल और अन्य घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण मलबा हटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस समय दीवार गिरी, उस समय मकान के आसपास कोई मौजूद नहीं था।  पहले इसी स्थान पर पशु बांधे जाते थे, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए पशुपालकों ने पशुओं को पहले ही दूसरी जगह बांध दिया था। इस वजह से दीवार गिरने के दौरान किसी व्यक्ति या पशु के उसकी चपेट में आने की सूचना नहीं है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *