इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कपड़ों और छाते के आधार पर शव की पहचान की।

जगसौरा गांव निवासी दिनेश ने बताया कि उनके बड़े भाई कमलेश कुमार (50) शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। उन्होंने दवा लेने जाने की बात कही थी। कमलेश की आंतों में समस्या थी और उनका इलाज चल रहा था। वह अविवाहित थे और मजदूरी करके परिवार का सहयोग करते थे। तीन भाइयों में कमलेश दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई का नाम सुरेश है। शनिवार को कमलेश दवा लेने के लिए घर से निकले थे।

इसी दौरान नगला विशुन के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

शव की हालत के कारण पहचान करने में परेशानी हुई। बाद में परिजन ने कमलेश के कपड़ों और उनके पास मिले छाते से पहचान की।कमलेश की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कमलेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *