रामपुरा : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कार्यालय खंड विकास अधिकारी, (ब्लॉक कार्यालय) रामपुरा में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह बेरा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए।
इस मौके पर समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह बेरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों के सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने घर, दुकान और संस्थान पर गर्व के साथ तिरंगा लगाए।
कार्यक्रम में विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *