Bhadohi 60-year-old man dies after falling from a train police working to identify him

भदोही, सुरियावां
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टी बेजांव गांव के पास पहलवान वीर बाबा मंदिर के समीप शनिवार रात ट्रेन से गिरकर करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे सरपत के झुंड के पास शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार, पट्टी बेजांव गांव की दक्षिणी चौहान बस्ती और पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक किनारे सरपत का झुंड है। इसी झुंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।

पहचान कराने में जुटी पुलिस

कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link