इटावा के एक गुरुद्वारे में लंबे समय से रह रहे सेवादार एक महिला को धोखे में रखकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच कर काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह विधवा है और अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ रहती है। शहर के एक गुरुद्वारे में राजस्थान का मूल निवासी सेवादार हर्षप्रीत काफी समय से रह रहा है। आरोप है कि हर्षप्रीत ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे झांसे में लेकर उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद वह लगातार तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अनुचित मांग करने लगा और ब्लैकमेल करने लगा।
