भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी इस सूची में कई नेताओं को पदोन्नति दी गई है, तो कई मोर्चा अध्यक्षों व संघर्षरत कार्यकर्ताओं को मुख्य संगठन में एंट्री मिली है। प्रांतीय नेतृत्व ने आगरा के नौ प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन में उनका दायरा बढ़ाया है।

लंबे समय से संगठन में अहम जगह पाने की कोशिश में जुटीं बीना लवानिया का प्रयास इस बार सफल रहा। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी में उन्हें क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व मिला है। आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, जिले में महामंत्री बनने का प्रयास कर रहे सुग्रीव सिंह चौहान को भले ही जिलाध्यक्ष की टीम में जगह न मिली हो, लेकिन वे ब्रज क्षेत्र की टीम में सीधे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के करीबी माने जाने वाले सुखवीर चौहान को भी प्रांतीय नेतृत्व ने क्षेत्रीय टीम में जगह देकर उनका कद बढ़ाया है। पार्टी ने लगातार सक्रिय रहे नेताओं को पदोन्नति भी दी है। अशोक कुमार पिप्पल को क्षेत्रीय मंत्री पद से पदोन्नत कर अब क्षेत्रीय महामंत्री, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मनीष गौतम को मुख्य संगठन की मेन बॉडी में क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसी तरह ओबीसी मोर्चा से जुड़े बबलू लोधी को क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा में रहीं सुनीता सारस्वत को क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।

इन क्षेत्रीय नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष: डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, शरद माहेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पांडेय, अरुण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी नेत्रपाल सिंह।

क्षेत्रीय महामंत्री: संजीव शर्मा एडवोकेट, राजेश्वर सिंह पटेल, मधुलिका सिंह राघव।

क्षेत्रीय मंत्री: दीपक सोनकर, सतनाम सिंह, डीएस लोधी, महेश राठौर, आदेश गंगवार, वीरेंद्र शाक्य, महेश योगी।

कार्यसमिति सदस्य: शेर सिंह भदौरिया, सत्यभान सिंह भदौरिया, पवन शर्मा, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, निर्मल सिंह धनगढ़, बॉबी कश्यप एडवोकेट, संजीव प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश रावत, चंचल गंगवार, वीर सिंह पाल, यतिन भाटिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें