आगरा में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शमसाबाद मार्ग केसरिया रंग में रंगा नजर आया। महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति की ओर से राजपुर चुंगी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें उमड़ी भीड़ ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

शोभायात्रा विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शुरू होकर शमसाबाद रोड स्थित जीएल फार्म हाउस पर गई। यात्रा में ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजे और जयकारों के बीच महाराणा प्रताप का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अरिदमन सिंह ने कहा कि यह शोभायात्रा न केवल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है, बल्कि इसने समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और शौर्य की भावना को भी मजबूत करता है।

 




grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वहीं, राजपुर चुंगी से लेकर टीवी टावर तक पूरे मार्ग में व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव के निर्देशन में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदीप भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, धनवीर सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, मुनेंद्र जादौन, ब्रजमोहन तोमर, ललित रघुवंशी, डॉ. राकेश, अशोक भदौरिया, जीपी ठाकुर, गजेंद्र परमार, देवेंद्र धाकरे, चंद्रभान, दिगंबर सिंह धाकरे और प्रदीप आदि मौजूद रहे।

 


grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एकता और भाईचारे के संदेश संग निकली शोभायात्रा

क्षत्रिय समाज की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर शनिवार को अवधपुरी तिराहे से शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर पगड़ी और हाथों में भगवा ध्वज लिए समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और झंडी दिखाकर किया।

 


grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti

शोभायात्रा में शामिल झांकियां।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शोभायात्रा में महाराणा प्रताप एवं भारत माता की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने देशभक्ति, अखंडता और त्याग का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप की वीरता और स्वाभिमान की गाथाओं का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों से प्रेम और सहयोग के साथ रहने का आह्वान किया।

 


grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शोभायात्रा अवधपुरी से प्रारंभ होकर मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा, सेक्टर-4 और सेंट्रल पार्क से होती हुई वर्मा डेयरी पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय, शिवम चौहान, उज्ज्वल चौहान, प्रमोद चौहान, दीपक चौधरी, हैप्पी तोमर, अरुण तोमर, धर्मेंद्र चौधरी, रवि चौहान, ललित शर्मा, दीप विनायक और विनायक आदि मौजूद रहे।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *