कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे बने गड्ढे में नहाने गए चचेरे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रात नौ बजे तक बच्चों के घर न पहुंचने पर खोजबीन के बाद गड्ढे में एक बच्चे का शव उतराता मिलने पर घटना का पता चला। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।




रिवई गांव निवासी मनोज अहिरवार को बेटा प्रिंस (15) अपनी चचेरी बहन रोशनी (11) व पड़ोस के अंशुल (10) के साथ परिषदीय विद्यालय में पढ़ता था। परिषदीय विद्यालय के पास ही राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज संचालित है। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते इंटर कॉलेज के पीछे स्थित गड्ढे में भरे पानी में तीनों नहाने गए थे। शाम छह बजे से तीनों के लापता होने पर परिजनों को आशंका हुई। रात नौ बजे तक तीनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने खोजबीन की। टॉर्च की रोशनी लगाते हुए स्कूल के पीछे पहुंचे परिजनों को प्रिंस का शव गड्ढे में उतराता मिला। तब दो अन्य बच्चों के उसी गड्ढे में डूबने की आशंका हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *