{“_id”:”6ae766b65d23bb42ed06b188″,”slug”:”12-children-rescued-from-kalka-mail-in-aligarh-2026-11-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मानव तस्करी: अलीगढ़ में कालका मेल एक्सप्रेस से बिहार से लाए जा रहे 12 बच्चे मुक्त कराए, एक संदिग्ध भी दबोचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुक्त कराए गए बच्चे, पकड़ा गया संदिग्ध
– फोटो : संगठन
विस्तार
बिहार-गया से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12311 कालका मेल ( नेताजी एक्सप्रेस ) से रविवार देर शाम 12 बच्चों को मानव तस्करी के शक में अलीगढ़ अलीगढ़ स्टेशन पर मुक्त कराया गया है। सभी बच्चे बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। करनाल हरियाणा के एनलीओ एक्सीलेंट सिविल एकेडमी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से हुई इस कार्रवाई में एक संदिग्ध व्यक्ति को भी दबोचा गया है, जिसे मानव तस्कर बताया जा रहा है। हालांकि जीआपी उससे अभी पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि बच्चे दिल्ली में मजदूरी करने जा रहे थे।
एक्सीलेंट सिविल एकेडमी एनजीओ से अलीगढ़ व हाथरस में जुड़े कार्यकर्ता प्रवेंद्र शर्मा, कुवेंद्र ठाकुर व योगेश पचाैरी को ट्रेन में बच्चों के जाने की सूचना मिली। इस पर वे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी तो टीम अलर्ट हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे कालका मेल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जहां आरपीएफ- जीआरपी व एनजीओ की संयुक्त टीम ने ट्रेन के कोच संख्या एस- 1, 2 व 3 से कुल 12 बच्चों को उतारा।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि बच्चों के आसपास बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति अजय को भी हिरासत में लिया गया है। जो खुद को कुछ बच्चों का माैसा होना बता रहा है। सभी बच्चे बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। इनमे से 10 बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। बच्चों ने पूछताछ में खुद को परिजनों की मर्जी से दिल्ली में जाकर मेहनत मजदूरी करने की बात कही है। इनमें प्रत्येक को हर महीने मजदूरी के बदले पांच से आठ हजार रुपये दिलाने की बात तय हुई है।

