जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर में विशेष अभियान चलाकर किदवईनगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिक्री के लिए रखे 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स पकड़े। जांच में इनमें हानिकारक रंग की मिलावट पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके साथ दूध, दही, पनीर और कुल्फी समेत अन्य आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बर्रा से दूध और पनीर, घाटमपुर से मिश्रित दूध व पनीर, जवाहर नगर से कुल्फी, पनकी से पनीर, रामनारायण मार्केट से दूध, फजलगंज से दही तथा किदवईनगर से सांभर और चिली पनीर के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *