Mission Shakti: Women take a pledge against child marriage

फोटो 01: कृपालपुर गांव में महिलाओं को जानकारी देते पुलिस अफसर। संवाद
– फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

बसरेहर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण का जागरूकता कार्यक्रम रविवार को कृपालपुर गांव में हुआ। महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व सुरक्षा की जानकारी मिली। एसपी सिटी बबीता सिंह ने ग्रामीणों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम में बाल विवाह पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न जैसी कुरीतियों पर जागरूक किया गया। किसी भी उत्पीड़न पर तत्काल पुलिस सहायता लेने की सलाह दी गई। महिला कांस्टेबलों ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। गोपनीय बैंक जानकारी साझा न करने को कहा। साइबर ठगी के लिए हेल्पलाइन 1930 बताया गया।

महिला हेल्पलाइन 181, 1090 और आपातकालीन 112 की भी जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सोहन गुप्ता ने सरकारी योजनाएं बताईं। एसपी सिटी बबीता सिंह ने बाल विवाह रोकने में समाज की जिम्मेदारी पर बल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *