Muzaffarnagar: Father and son shot dead in Dadupur

हादसे के बाद…
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्षेत्र के गांव दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर किसान मुख्त्यार सिंह (62) और उसके बेटे सुखजिंदर (28 ) की गोली मारकर हतया कर दी गई। हमलावरों ने आठ राउंड फायरिंग की। मृतक सुखजिंदर पिछले साल गांव में गैंगस्टर मोनू की हत्या में आरोपी थी।


घटनास्थल पर उत्तराखंड के खानपुर और जिले के पुरकाजी थाने की पुलिस पहुंची। देर रात तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया था। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पिता-पुत्र के पते, बिजली बिल उत्तराखंड के है।

यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के गांव दादूपुर में शनिवार शाम साढ़े छह बजे सुखजिंदर अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ घर के सामने खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास खड़ा हुआ था। तीन बाइकों पर सवार होकर आठ हमलावर पहुंचे, जिनमें से कुछ पीछे रुक गए, जबकि एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सुखजिंदर की छाती में गोली मार दी। उसका बेटा घर की तरफ भागा। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उसके पिता मुखत्यार सिंह को भी हमलावरों ने गोली मार दी।

बड़े बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही वह घर से बाहर आया तो बदमाश सुखजिंदर की कनपटी पर एक ओर गोली मारकर फरार हो गए। एसएसपी सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।मृतकों के नाम और पते उत्तराखंड के है, जिस कारण देर रात तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या में नामजद था सुखजिंदर

मामले को एक वर्ष पूर्व गांव में हुई हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव में 11 सितंबर 2025 को हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में सुखजिंदर को नामजद किया गया था। इसी साल मार्च में वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में 25 नवंबर को गवाही भी होनी थी।



Source link