{“_id”:”6aaa0e9197af08745f00233a”,”slug”:”preparations-to-demolish-44-sealed-buildings-in-meerut-police-also-stopped-children-on-their-way-to-school-2026-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर: छह भवन किए ध्वस्त, कार्रवाई के चलते सेंट्रल मार्केट सील; पुलिस तैनात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

meerut central market
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की तैयारी है। भारी फोर्स और बुलडोजर तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है। इससे पहले इन भवनों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। ओबीस ही व्यापारी इकट्ठा हैं। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकाल रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिषद ने आवासीय भवन में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी के शोरूम, डेयरी, सैलून आदि को सील कर दिया था। 14 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था।

