
यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज का स्क्रीनशॉट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
{“_id”:”6a0f4a0419f8aed931082303″,”slug”:”the-magic-of-melody-envelops-kanpur-university-instagram-page-reads-why-csjmu-is-like-a-melody-2026-05-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेलोडी का जादू: यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा- Why CSJMU Is Like a Melody, फिर आया ट्विस्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज का स्क्रीनशॉट
– फोटो : सोशल मीडिया
इटली की पीएम जियोर्जिया मेलनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी से प्रेरित होकर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने दाखिले बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पेज पर व्हाई सीएसजेएमयू इज लाइक मेलोडी… जैसी टैगलाइन दे डाली। खास बात यह है कि जब आलाधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने इसे विवि को प्रमोट करने की प्लानिंग बताया पर कुछ देर बाद ही पेज को ही हटा दिया गया।
विवि अब पारंपरिक सूचना प्रसार से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म और क्रिएटिव कैंपेन से छात्रों को जोड़ने पर जोर दे रहा है। अमूमन अमूल दूध ट्रेडिंग चीजों को अपनाकर नए-नए विज्ञापन लाता है पर इस बार सीएसजेएमयू भी ऐसा करता दिखा। सोशल मीडिया के मेलोडी ट्रेंड काे फॉलो करते हुए सीएसजेएमयू ने मिशन एडमिशन 2026–27 के तहत प्रचार रणनीति में बदलाव करते हुए अपनी इंस्टा आईडी को अपडेट किया है।