{“_id”:”6aeebc70aed55bdada0aa832″,”slug”:”man-found-murdered-at-railway-station-throat-slit-and-head-crushed-while-police-search-for-identity-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मैनपुरी में बड़ी वारदात: रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता फिर कुचल दिया सिर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का गला चाकू से रेता गया था और चेहरे व सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए, मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजा है।

