आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को संजय निषाद की सड़क हादसे में मौत के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया। हादसे के कुछ देर बाद ही नेशनल हाईवे-19 पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे जान जोखिम में डालकर एक लेन से दूसरी लेन तक जाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कई लोग सुरक्षा रेलिंग फांदकर शॉर्टकट से हाईवे पार करते रहे।


रामबाग और ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाईवे पार करते समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब एक साल पहले स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पैदल रास्ते की मांग को लेकर धरना दिया था। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने फुट ओवरब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बावजूद अब तक फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका है। हाईवे और सर्विस रोड के बीच रेलिंग तो लगा दी गई लेकिन सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग नहीं बनाई गई।

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि फुट ओवरब्रिज पुल नेशनल हाईवे से स्वीकृत हो गया है। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से काम चालू नहीं किया गया है। जल्द ही दोनों तरफ से मेट्रो ओवर ब्रिज को बनाएगी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें