उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जर्जिश अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए एक विवादित और भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के पूर्णिया जिले में 20 नवंबर को अपनी एक तकरीर के दौरान मौलाना ने सीएम योगी को ‘लाशों का सौदागर’ और ‘अंदर से गुंडा’ बताते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसे लेकर सियासी पारा गरमा गया है।

<!–
'.$user['author']['name'].'
–>

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले इस्लामिक वक्ता मौलाना जर्जिश अंसारी एक बार फिर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।

​जानकारी के मुताबिक, मौलाना जर्जिश अंसारी ने यह तकरीर बीते 20 नवंबर को बिहार के पूर्णिया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं उठने लगी हैं।

​फिलीस्तीन और मॉब लिंचिंग का जिक्र कर सीएम योगी पर साधा निशाना वायरल हुआ तकरीर का वीडियो
वायरल वीडियो में मौलाना जर्जिश अंसारी फिलीस्तीन के मुद्दे पर बोलते हुए कह रहे हैं कि हुक्मरानों की नजर में फिलीस्तीन पर बोलना जुर्म है, लेकिन अब मुस्लिम इतना दबकर नहीं रहेंगे। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में दो लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पेट में दर्द होता है, लेकिन देश में हुई लिंचिंग की घटनाओं पर वे एक आवाज नहीं उठाते।

​आगे बेहद विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मौलाना ने कहा, “क्या इन्हें धर्म का ठेकेदार कहा जाएगा, ये लाशों के सौदागर हैं। धर्म का चोला पहना हुआ है। मेरे भाइयों अंदर से ये गुंडे हैं, वरना धर्म यह कब सिखाता है?” उनकी इस भड़काऊ बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

​विवादों से पुराना नाता भगवान श्रीकृष्ण पर भी दे चुके हैं आपत्तिजनक बयान
गौरतलब है कि इटावा निवासी मौलाना जर्जिश अंसारी अपनी धार्मिक तकरीरों और विवादित बयानों के कारण पहले भी चर्चा में रह चुके हैं।

​इससे पूर्व भी उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भगवान कृष्ण मुसलमान थे और पांच वक्त के नमाजी थे। उनके उस बयान पर भी हिंदू संगठनों की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था।

!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);



Source link