यमुना में मंगलवार को खेल-खेल में नहाने गईं चार जिंदगियों का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। हादसे के बाद घाट पर शव निकाले जाने पर महिलाओं की चीत्कार और पुरुषों की आंखों से बहते आंसू देखकर हर किसी की रूह कांप गई। रोते-बिलखते परिजन को संभालने वाले भी हुए लोग खुद भी रो पड़े।

सोमवार को भूरी सिंह के बेटे साैरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था। परिवार के लोगों ने बताया कि नित्या के जन्म पर कोई कार्यक्रम नहीं किया था। उसके एक साल की होने पर घर में ही आयोजन कर दिया। सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। दावत के बाद रातभर घर गाना-बजाना हुआ था। बच्चे और बड़ों ने डांस किया था। घर की महिलाएं काफी खुश थीं। मंगलवार को सुबह तक सभी सोते रहे।

बच्चों ने जागने के बाद गर्मी की वजह से घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने की बात कही। इस पर किसी ने रोका नहीं। उन्हें यमुना में जाने के लिए मना कर दिया मगर जब बच्चे स्वीमिंग पूल पर गए तो वहां ताला लगा हुआ था। यह देखकर सभी ने यमुना किनारे पर नहाने की योजना बनाई। पार्वती घाट की तरफ ही यमुना में पानी नजर आया। इस पर पैदल सभी बच्चे पहुंच गए। यमुना में एक तरफ नदी की धार कटी हुई थी।

 




Birthday Celebration Turns Into Tragedy as Four Drown in Yamuna death

विलाप करती युवती
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यहां से ही महक, काजल सहित सातों लोग नहाने के लिए उतर गए। उन्हें नहीं पता था कि जिस स्थान पर वो नहा रहे हैं, वहां पर पानी गहरा है। एक-एक जब वो डूबने लगे। यह देखकर दूसरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो भी डूब गए। घाट पर माैजूद गोताखोरों ने देखकर दो को बचा लिया। इसके बाद परिजन को जानकारी हुई। बच्चों के डूबने का पता चलने पर घर की महिलाएं, पुरुष और मोहल्ले के लोग दाैड़ पड़े। एक घंटे में तीन के शव निकलते ही कोहराम मच गया। महिलाएं चीखने लगीं। सबसे आखिर में विक्की को निकाला गया तो चीत्कार मच गया।


Birthday Celebration Turns Into Tragedy as Four Drown in Yamuna death

विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मना किया, फिर भी नहीं माने

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लोग जब घाट पर आए तो किनारे पर पानी की गहराई अधिक होने की वजह से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माने। सभी ने एक साथ नदी में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही देर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर और ट्रांस यमुना पुलिस, गोताखोर और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया।

 


Birthday Celebration Turns Into Tragedy as Four Drown in Yamuna death

यमुना में चलती सर्च
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


9 महीने पहले हुई थी कान्हा के पिता की माैत

13 वर्षीय विक्की का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो गए। उन्होंने एंबुलेंस रोककर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजन को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कान्हा के पिता रिंकू उर्फ आकाश की नौ महीने पहले ही हृदयाघात से मौत हुई थी। कान्हा की मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया।

 


Birthday Celebration Turns Into Tragedy as Four Drown in Yamuna death

यमुना से शव निकालते गोताखोर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एक-दूसरे को बचाने में डूबते चले गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालक विक्की के डूबने पर बाकी युवक-युवतियां उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और देखते ही देखते सभी गहरे पानी में फंस गए। संध्या ने बताया कि कान्हा ने कई बच्चों को बाहर खींचने की कोशिश की थी। काजल भी दूसरों को बचाने नदी में गई थी, लेकिन वह खुद डूबने लगी। बाद में किसी तरह किनारे पहुंची, जहां उसे लोगों ने बाहर निकाल लिया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *