Indian Railways Changes Timings of Three Superfast Trains from November 2026

ट्रेन सांकेतिक आगरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने तीन सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। आगरा में समय बदलाव का असर नहीं होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि परिचालन कारणों से गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर से बदलाव किया जा रहा है।


अजमेर से 12:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर शाम 6:40 बजे पहुंचती है। गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में 15 नवंबर से और गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में 16 नवंबर से बदलाव होगा।

दोनों ट्रेनें आगरा कैंट स्टेशन पर रात 9 बजे पहुंचती हैं। दोनों ट्रेनें जयपुर से 2:30 बजे रवाना होंगी। इनका गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा और दौसा स्टेशन पर भी ठहराव समय बदला गया है। 

 



Source link