फतेहपुर। सचिवों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। आलू और मटर की बोआई के सीजन में खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों को बुधवार से राहत मिलनी शुरू हो गई।

जिले की 96 सहकारी समितियों के माध्यम से 150 मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री शुरू कराई गई है। शेष समितियों तक भी खाद पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

सचिवों की हड़ताल के चलते जिले की कई सहकारी समितियों पर ताले लटक गए थे। इससे डीएपी और अन्य उर्वरकों का वितरण ठप हो गया था। बोआई का समय होने के कारण किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा था और निजी दुकानों से महंगे दाम पर उर्वरक खरीदना पड़ रहा था। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद विभाग ने समितियों पर खाद वितरण बहाल करने की कवायद तेज कर दी है।

जिले की 96 समितियों को 10-10 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है। बुधवार को इन समितियों के माध्यम से 150 मीट्रिक टन खाद की बिक्री शुरू कराई गई। शेष समितियों तक भी उर्वरक पहुंचाया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य सभी 119 सहकारी समितियों से खाद की बिक्री शुरू कराने का है।

– राजेश कुमार कटियार, एआर कोऑपरेटिव।



Source link