रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पूरे त्रिलोक सिंह में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय प्रिंस पटेल का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करीब 10 मिनट तक सड़क पर जाम लगाया।

.

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर गदागंज, ऊंचाहार और जगतपुर समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल हुआ।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से प्रिंस की मौत का सच सामने लाने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।



Source link

अभी अभी की खबरें