{“_id”:”6b09ae29751fcac87e0dc125″,”slug”:”attempted-burglary-at-a-locked-house-in-mawana-camera-smashed-meerut-news-c-40-1-smrt1041-114086-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut News: मवाना में बंद घर में चोरी का प्रयास, कैमरा तोड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पांडव चौक पर चिराग वर्मा के घर का ताला तोडने का प्रयास करने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद।
मवाना। कल्याण सिंह पांडव चौक निवासी चिराग वर्मा ने थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने घर के ताले तोड़ने और बाहर लगा कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया है। चिराग वर्मा के अनुसार, 26 नवंबर को परिवार के बाहर होने पर रात 11 से 11:30 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति उनके बंद घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने घर के ताले तोड़ने का प्रयास किया और बाहर लगा एक कैमरा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जब परिवार रात में लौटा तो कैमरा टूटा मिला। गनीमत रही कि घर का ताला नहीं टूट सका। चिराग वर्मा ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
