स्वच्छ वायु सर्वेक्षण (वायु गुणवत्ता सुधार) में अपने लखनऊ को देश में पहला स्थान मिला है। बीते साल अपना शहर 15वें पायदान पर था। साल 2022 में अपना शहर देश में पहले पायदान पर आया था। यह पुरस्कार 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है। वार्डों की श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी वार्ड को भी देश में पहला पुरस्कार मिला है। सोमवार को दिल्ली में पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।


स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जो शहर देश में टॉप थ्री हैं। उनमें लखनऊ पहले नंबर पर, इंदौर दूसरे नंबर पर और जबलपुर तीसरे नंबर पर है। पुरस्कार के तौर पर पहले नंबर पर डेढ़ करोड़, दूसरे पर एक करोड़ और तीसरे पर 50 लाख रुपये की राशि दी गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह उपलब्धि वायु प्रदूषण कम करने और शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए किए गए लगातार प्रयासों के आधार पर मिली है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *